हाथरस 18 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा ने अपने गृह जनपद हाथरस के विकास एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सासनी तहसील में अलग क्षेत्राधिकारी (सीओ) सर्किल स्थापित करने की मांग प्रमुखता से उठाई। यतेंद्र शर्मा ने कहा कि वर्तमान में हाथरस जनपद में तीन सीओ सर्किल संचालित हैं, जबकि जिले में चार तहसीलें हैं। ऐसे में प्रत्येक तहसील के अनुरूप एक-एक सीओ सर्किल होना आवश्यक है। उन्होंने डीजीपी से जनपद के लिए एक अतिरिक्त सीओ सर्किल स्वीकृत करने का अनुरोध किया, जिससे कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि सासनी क्षेत्र की भौगोलिक एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए यहां अलग सीओ सर्किल की स्थापना समय की मांग है, जिससे आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं मिल सकें। भाजपा प्रदेश मंत्री ने जनपद के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि हाथरस में मेडिकल कॉलेज के निर्माण का कार्य भी शीघ्र शुरू होगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और आसपास के जिलों के मरीजों को भी लाभ मिलेगा। यतेन्द्र शर्मा ने बताया कि हाथरस सांसद अनूप बाल्मिकी ने भी उत्तर प्रदेश के डीजीपी को पत्र लिख कर सीओ सर्किल सासनी की मांग की है। बाल्मिकी ने मांग की है कि इससे सासनी तहसील में पुलिस प्रशासन की व्यवस्था और चुस्त दुरुस्त होगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सोमवार (07/09/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी, मुरसान गेट हाथरस
September 7, 2026
सोमवार (07/09/26) दर्शन माँ चामुंडा देवी, चावड गेट हाथरस
September 7, 2026
Related Posts
Recent Posts
सोमवार दर्शन (07/09/26) श्री गोपेश्वर महादेव, बागला
September 7, 2026
सोमवार (07/09/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी,
September 7, 2026
सोमवार (07/09/26) दर्शन माँ चामुंडा देवी, चावड
September 7, 2026
मौत के बाद भी नहीं मिल रही
September 7, 2026
आठ लाख का दहेज देने के बाद
September 7, 2026
शादी में 10 लाख खर्च के बाद
September 7, 2026
बेटे-बहू पर माता-पिता से मारपीट का आरोप,
September 7, 2026
Weather
Hathras
2:21 pm,
Sep 8, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











