हाथरस 10 जुलाई । श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में प्राचार्या प्रो मंजु वर्मा के कुशल निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के संदेश के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। प्राचार्या प्रो. मंजु वर्मा ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
दवा लेने गए युवक से मारपीट का
July 10, 2026
महिला ने पति व ससुराल पक्ष पर
July 10, 2026
हाथरस में दो पक्षों के बीच पथराव
July 10, 2026
ओवरलोड स्कूली वैन, अवैध बस सहित छह
July 10, 2026
हाथरस से सामने आई अव्यवस्थाओं की अमानवीय
July 10, 2026
शहर के प्रमुख टेंट कारोबारी राकेश सक्सेना
July 10, 2026
सादाबाद : किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का
July 10, 2026
Weather
Hathras
9:57 pm,
Jul 10, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























