Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 जुलाई । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। एसपी ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, समयबद्ध एवं विधिक रूप से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन को त्वरित न्याय एवं बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ताओं को नियमानुसार आवश्यक सहायता प्रदान की जाए। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page