हाथरस 4 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने डिजिटल संचार को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘सूचना प्रवाह’ का शुभारंभ किया है। सूचना निदेशक विशाल सिंह ने इस डिजिटल मंच का शुभारंभ किया। अपर निदेशक अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि ‘सूचना प्रवाह’ उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का आधिकारिक डिजिटल मंच है, जिसके माध्यम से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं, महत्वपूर्ण निर्णयों, उपलब्धियों, जनहितकारी कार्यक्रमों तथा शासन की विभिन्न पहलों से संबंधित प्रमाणिक, तथ्यपरक और त्वरित जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मंच पर विभाग द्वारा निर्मित वृत्तचित्र, विशेष रिपोर्ट, प्रेरणादायी वीडियो, सरकारी अभियानों तथा महत्वपूर्ण आयोजनों का नियमित प्रसारण भी किया जाएगा। वर्तमान समय में डिजिटल मीडिया जनसंचार का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। ऐसे में ‘सूचना प्रवाह’ सरकार और जनता के बीच संवाद का एक सशक्त सेतु साबित होगा। अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि इस मंच के माध्यम से नागरिकों को सरकार की योजनाओं, नीतियों एवं विकास कार्यों की विश्वसनीय और प्रमाणिक जानकारी सरल, सहज एवं आकर्षक रूप में उपलब्ध होगी। साथ ही प्रदेश की विकास यात्रा और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने में भी यह मंच महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘सूचना प्रवाह’ को सब्सक्राइब करें और प्रदेश सरकार की योजनाओं, नीतियों एवं विकास कार्यों से जुड़ी प्रमाणिक एवं अद्यतन जानकारी के लिए नियमित रूप से इससे जुड़े रहें।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
शादी समारोह में दुल्हन के पर्स से
July 4, 2026
सादाबाद : 26 दिन बाद समाप्त हुई
July 4, 2026
सादाबाद : एसपी ने किया आधुनिक बैरक
July 4, 2026
सादाबाद : सफाई के अभाव में बदहाल
July 4, 2026
सादाबाद : दिनदहाड़े साइकिल से रुपयों से
July 4, 2026
सादाबाद : धमकाने और गाली-गलौज के आरोप
July 4, 2026
सादाबाद : ग्राम प्रधान व उनके पति
July 4, 2026
Weather
Hathras
9:14 pm,
Jul 4, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























