Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 जुलाई। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (Doctors’ Day) के अवसर पर स्वापो संस्था, हाथरस शाखा द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. भारती सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य चिकित्सकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने चिकित्सकों की सेवा-भावना, समर्पण और समाज के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं सम्मानित चिकित्सकों ने स्वापो संस्था का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनस्वास्थ्य की सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक कपिल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सुनील बर्मन, नगर अध्यक्ष दिनेश सरदाना तथा जिला महामंत्री उत्कर्ष शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page