Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 जुलाई । विकास खंड मुरसान कार्यालय परिसर में क्षेत्र पंचायत निधि से निर्मित शौचालय का लोकार्पण ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर ब्लॉक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने उनका 51 किलो की फूलमाला पहनाकर, पगड़ी बांधकर एवं पीतांबर ओढ़ाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। उन्होंने अपने बड़े भाई एवं पूर्व जनप्रतिनिधि स्व. रामवीर उपाध्याय को याद करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में जनपद के गांवों में विद्युतीकरण, सड़क, नाली, खरंजा, सामुदायिक केंद्र, बारातघर, हैंडपंप सहित अनेक विकास कार्य कराए गए। उन्होंने कहा कि जो विकास कार्य अभी शेष हैं, उन्हें जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत निधि से प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाएगा। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार शर्मा, अवर अभियंता आरईडी निर्दोष कुमार, एडीओ पंचायत भीष्म नारायण, एडीओ कृषि कमलकांत रावत, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश यादव एवं डॉ. प्रिय गुप्ता, लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता सुनील शर्मा सहित ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page