Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 जून। श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा द्वारा विश्व शांति, सामाजिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारे की मंगलकामना के लिए सोमवार, 29 जून को प्रातः 8 बजे श्री दाऊजी महाराज किला स्थित श्री वेद भगवान शिविर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। सभा के अध्यक्ष डॉ जितेंद्र स्वरुप शर्मा फौजी ने बताया कि इस अवसर पर श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा के सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, सदस्यों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने सभी भक्तजनों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर श्री वेद भगवान शिविर पहुंचकर हवन-यज्ञ में आहुति अर्पित करें तथा विश्व शांति, राष्ट्र की समृद्धि और समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे की कामना के इस पुण्य आयोजन में सहभागी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page