
हाथरस 28 जून। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने हाथरस दौरे के अंतर्गत अभी-अभी सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर जनपद के अलग-अलग उत्पादों के लगाए गई स्टॉल का निरीक्षण भी किया। वह 548 करोड़ की लागत वाली 143 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री लगभग एक घंटे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। दोपहर 12:30 बजे उनका जनसभा कार्यक्रम समाप्त होगा और 12:40 बजे वे हेलीकॉप्टर से आगरा के लिए रवाना हो जाएंगे। मंच पर सांसद अनूप प्रधान, हाथरस विधायक अंजुला माहौर, सिकन्दराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, सादाबाद विधायक गुड्डू चौधरी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, महिला आयोग की सदस्य रेनू गॉड, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह के अलावा डीएम-एसपी सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद हैं। कार्यक्रम को देखते हुए रूट भी डायवर्ट कर दिया गया है। मुख्यमंत्री आज कुछ योजनाओं के लाभार्थियों को भी चेक वितरित भी करेंगे।

























