Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 जून । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग एवं चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र द्वारा जनपद हाथरस के लिए अगले पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। पूर्वानुमान के अनुसार 27 जून को मौसम में बदलाव होने की संभावना है। इस दौरान तेज आंधी, बिजली चमकने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा तथा कुछ स्थानों पर लू चलने की भी संभावना है। हालांकि 27 जून को तेज हवाओं के साथ मौसम में राहत मिल सकती है। पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक रहेगा। हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी और इसकी गति 3 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जो सामान्य से अधिक मानी जा रही है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय ने किसानों को सलाह दी है कि जायद की पककर तैयार हो चुकी फसलें, जैसे मक्का, उड़द और मूंग की कटाई एवं मड़ाई शीघ्र पूरी कर सुरक्षित स्थान पर रख लें, ताकि संभावित बारिश और तेज हवाओं से नुकसान से बचा जा सके। कृषि विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि वर्तमान मौसम सब्जियों की बुवाई तथा धान की नर्सरी तैयार करने के लिए अनुकूल है। किसानों को समय रहते धान की नर्सरी की तैयारी शुरू करने की सलाह दी गई है, ताकि आगामी खरीफ सीजन की बुवाई समय पर की जा सके। मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि तेज आंधी, बिजली चमकने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें तथा मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें।

Next News :-निर्जला एकादशी पर अग्रवाल युवा मंडल ने लगाया, मीठे शरबत का सेवा शिविर

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page