
हाथरस 22 जून । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नियमित योगाभ्यास से तनाव में कमी आती है, मानसिक शांति प्राप्त होती है तथा शरीर स्वस्थ एवं ऊर्जावान बना रहता है। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग स्वास्थ्य संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम है और प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से योग करना चाहिए। कार्यक्रम मेंकार्यक्रम में कल्पना वार्ष्णेय, डिम्पल वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय, प्रियांशी वार्ष्णेय, पूनम वार्ष्णेय, कुसुम वार्ष्णेय एवं चित्रा वार्ष्णेय, मधु वार्ष्णेय, रेणु वार्ष्णेय सहित अन्य महिलाओं ने सहभागिता की अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए नियमित योग करने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।


























