Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 जून । पुलिस अधीक्षक  चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के विधिक एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय एवं राहत मिल सके। साथ ही जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई कर जनता का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत बनाने पर भी बल दिया गया। जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस प्रशासन द्वारा नागरिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page