Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 जून। सावन कृपाल रूहानी मिशन की जनपद हाथरस स्थित शाखाओं—कृपाल आश्रम गौशाला मार्ग हाथरस, राजिंदर आश्रम ग्राम वीर नगर (सासनी) एवं कृपाल आश्रम ग्राम पिछौती (हसायन) में रविवार को आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संत दर्शन सिंह जी महाराज की रब्बी वाणी पर आधारित ऑडियो सत्संग से हुआ। इसके उपरांत मिशन के प्रमुख एवं विश्वविख्यात संत राजिंदर सिंह जी महाराज के सत्संग का प्रसारण किया गया। महाराज जी ने आत्मा के परमात्मा से मिलन के आध्यात्मिक मार्ग को विस्तार से समझाते हुए कहा कि परमात्मा की विशेष कृपा से मनुष्य को चौरासी लाख योनियों में श्रेष्ठ मानव जीवन प्राप्त हुआ है। इसलिए इस अमूल्य जीवन को प्रभु भक्ति एवं आत्मिक उन्नति के लिए समर्पित करना चाहिए, जिससे इसी जीवन में आत्म-साक्षात्कार संभव हो सके। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृपाल आश्रम पिछौती शाखा में सामूहिक योगाभ्यास एवं प्राणायाम का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं को मानसिक शांति, शारीरिक स्वास्थ्य एवं तनावमुक्त जीवन के लिए ध्यान लगाने के सरल एवं प्रभावी तरीके बताए गए।

वहीं हाथरस शाखा में बाल सत्संग के बच्चों द्वारा केक काटकर “फादर्स डे” भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। बच्चों ने अपने अभिभावकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर सभी शाखाओं में लंगर प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने बिना किसी भेदभाव के एक पंक्ति में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान भाईचारे, समानता एवं सेवा भाव का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आश्रम के सभी सेवादारों एवं प्रबंध समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page