हाथरस 17 जून। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर 19 जून (शुक्रवार) को प्रात 9 बजे वृद्धाश्रम, नगला भूस मीतई में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों का सम्मान, सेवा कार्य एवं जन्मदिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी हाथरस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व जिला अध्यक्षगण, पीसीसी सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, सम्मान और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से राहुल गांधी का जन्मदिवस मनाना है। जिला कांग्रेस कमेटी हाथरस के अध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने सभी कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का जन्मदिवस जनसेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता के संकल्प के साथ मनाया जाएगा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए हाथरस पुलिस
August 6, 2026
कांवड़ श्रद्धालुओं से मिले डीएम-एसपी, व्यवस्थाओं का
August 6, 2026
युवक की मौत के बाद अस्पताल में
August 6, 2026
सासनी : तीर्थयात्रियों से भरी सरकारी बस
August 6, 2026
शव वाहन हुआ खराब तो शोकाकुल परिजनों
August 6, 2026
गाली देने से मना करने पर परिवार
August 6, 2026
सासनी : शराब के लिए रुपये न
August 6, 2026
Weather
Hathras
10:33 pm,
Aug 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








