Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 जून । मेरा युवा भारत, समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम (ईएलपी) के द्वितीय दिवस पर राजकीय वृद्धाश्रम, सुंदरकांड पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के बीच भावनात्मक एवं सामाजिक संबंधों को मजबूत करना, पीढ़ियों के मध्य संवाद को बढ़ावा देना तथा युवाओं में सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान युवा स्वयंसेवकों ने वृद्धजनों के साथ समय बिताते हुए सुंदरकांड का श्रवण किया तथा उनके जीवन अनुभवों को जानने के लिए उनसे संवाद स्थापित किया। सुंदरकांड पाठ के उपरांत युवाओं ने वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों को भोजन परोसने और व्यवस्थाओं के संचालन में सहयोग प्रदान किया। इस दौरान युवाओं और वृद्धजनों के बीच आत्मीयता एवं पारिवारिक वातावरण देखने को मिला। वृद्धजनों के मनोरंजन और सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए गीत-संगीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। सुंदरकांड जैसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से वृद्धाश्रम में सकारात्मक, शांत और आनंदमय वातावरण का निर्माण हुआ। स्वयंसेवकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के साथ समय बिताना उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक और भावनात्मक अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां समाज में मानवीय मूल्यों, संवेदनशीलता और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम में सौरभ, सूरज, संदीप, दीपिका, बेबी रावत, अंबे रावत, भावना सहित अन्य युवा स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page