
हाथरस 05 जून । हाथरस गेट थाना क्षेत्र के हतीसा निवासी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 31 मई को दोपहर करीब बजे वह मजदूरी पर बाहर गया था। इस दौरान उसकी 16 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। घर लौटने पर नहीं मिली। तलाश करने पर जानकारी हुई कि कैलोरा निवासी अमित पुत्र राजेंद्र सिंह उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। जितेंद्र को आशंका है कि बेटी के साथ कोई अनहोनी न हो जाए।





















