Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 05 जून । क्षेत्र के एक गांव की एक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में गांव के ही एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती के पिता का कहना है कि उनकी पुत्री उम्र लगभग 21 वर्ष 31 मई को घर से लापता हो गई थी। इस मामले में उन्होंने उसी दिन शाम को गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी। युवती के पिता का कहना है कि उनके ही गांव का राहुल उनकी पुत्री को 31 मई को दोपहर करीब 1 बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उन्होंने बताया कि युवती के संबंध में जानकारी मिली है कि उसे हरियाणा के हिसार ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page