Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 जून । जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया है कि जनपद में ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ के अंतर्गत नए सत्र 2026-2027 के लिए निःशुल्क (फ्री) कक्षाओं का संचालन आगामी 01 जुलाई, 2026 से शुरू होने जा रहा है। इस योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राएं विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए तथा योग्य शिक्षक विषय विशेषज्ञ (अतिथि व्याख्याता) के रूप में आवेदन कर सकते हैं। दोनों ही श्रेणियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून, 2026 निर्धारित की गई है। योजना के अंतर्गत यूपीएससी (UPSC), यूपीपीसीएस (UPPCS), नीट (NEET), जेईई (JEE), एनडीए (NDA), सीडीएस (CDS), एसएससी (SSC), बैंकिंग, रेलवे और पुलिस जैसी विभिन्न प्रतिष्ठित भर्ती परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी विकास भवन हाथरस के कमरा नंबर 105 में जाकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ अभ्यर्थी को अपना पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं और स्नातक की मार्कशीट की छायाप्रति) संलग्न करना होगा। इसके अलावा छात्र घर बैठे डिजिटल माध्यम से नीचे दिए गए आधिकारिक गूगल फॉर्म लिंक https://forms.gle/fe5rgigiP27r9hGy6 पर क्लिक करके भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विषय विशेषज्ञों (शिक्षकों) के चयन के लिए जरूरी पात्रता

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत कोचिंग में पढ़ाने के लिए विषय विशेषज्ञों (गेस्ट फैकल्टी) का भी चयन किया जाना है। सिविल सेवा (UPSC/PCS) के लिए विश्वविद्यालय या राजकीय डिग्री कॉलेजों के शिक्षक, आईएएस (मुख्य) परीक्षा, पीसीएस (साक्षात्कार) अथवा कम से कम दो बार पीसीएस (मुख्य) परीक्षा में शामिल हो चुके अभ्यर्थी अतिथि व्याख्याता के रूप में विशेषज्ञ चयन समिति की अनुशंसा पर सूचीबद्ध किए जाएंगे। NEET के लिए संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी से एम.एससी. (M.Sc.) या एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री होना अनिवार्य है। JEE के लिए संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी से एम.एससी. (M.Sc.) या एम.टेक. (M.Tech) की डिग्री धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। (नोट: चयन के संबंध में अंतिम निर्णय केवल चयन समिति का होगा और किसी भी प्रकार का अन्य दावा मान्य नहीं होगा।)

इस योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी, सहायता या पूछताछ के लिए छात्र, छात्राएं एवं शिक्षक विभाग द्वारा जारी किए गए दूरभाष नंबर 7071365850 / 8191816646 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page