Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 जून । आज जनपद हाथरस के विकासखंड हाथरस के सभागार कक्ष में ब्लॉक बाल संरक्षण समिति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ/बाल विवाह टास्कफोर्स की बैठक/प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रही ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडे ने उपस्थित महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज की बेटी किसी भी क्षेत्र में बेटों से काम नहीं है बस हमें उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी आंगनबाड़ियों को समर सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने तथा महिला सम्मान सुरक्षा एवं स्वावलंबन की दिशा में हर संभव प्रयास किए जाने हेतु प्रेरित किया साथी सभी आंगनबाड़ियों को बाल विवाह के दुष्परिणाम बताते हुए अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार के बाल विवाह की सूचना पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को सूचित किए जाने हेतु जानकारी प्रदान की। बैठक में उपस्थित बीएमएम नीलिमा ने स्वयं सहायता समूह का परिचय प्रदान करते हुए समस्त विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने तथा जरूरतमंद बच्चों व महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ कर लाभान्वित कराने हेतु प्रेरित किया।

पुलिस से उप निरीक्षक ने आंगनवाड़ियों को पुलिस विभाग की जानकारी देते हुए समस्त सरकारी योजनाओ के संबंध में पात्र व्यक्तियों को जानकारी प्रदान करने हेतु प्रेरित किया। महिला कल्याण विभाग से डीएमसी श्रीमती मोनिका दीक्षित द्वारा बेटियों को आगे बढ़ने के पूरे अवसर प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही महिलाओ एवं बच्चों से संबंधित समस्त योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, रानी लष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष, 181 महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, किशोर न्याय अधिनियम 2015, बालश्रम, स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर योजना, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, घरेलू हिंसा आदि की विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही बताया गया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत हम सबको बालिकाओं और महिलाओं के प्रति हो रहे सामाजिक भेदभाव को खत्म करना है तथा 1098, 112 की जानकारी प्रदान की गई। सुपरवाइजर सरोज ने उपस्थित आंगनबाड़ियों को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अधिक से अधिक आवेदन कराए जाने एवं ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठक का कार्यवृत्त प्रस्तुत किए जाने हेतु निर्देशित किया इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से शिवानी, बंटी तथा हाथरस विकासखंड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ती उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page