सिकंदराराऊ (हसायन) 29 मई । विकास खंड एवं कोतवाली क्षेत्र की जरेरा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत बाड़ी में ग्राम समाज की भूमि पर एक विशेष समुदाय द्वारा कथित रूप से अवैध धार्मिक स्थल निर्माण किए जाने को लेकर ग्रामीणों एवं अंतर्राष्ट्रीय गौमाता सेवा महासंघ के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। अंतर्राष्ट्रीय गौमाता सेवा महासंघ के जिलाध्यक्ष संदीप उपाध्याय के नेतृत्व में शुक्रवार को ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम धर्मेन्द्र सिंह चौहान को ज्ञापन दिया। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि गांव बाड़ी में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर धार्मिक स्थल का निर्माण किया जा रहा है। शिकायत पत्र में बताया गया कि पूर्व में भी इस मामले की शिकायत तत्कालीन उपजिलाधिकारी संजय सिंह से की गई थी। शिकायत के बाद राजस्व एवं चकबंदी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नाप-तौल की थी, जिसमें निर्माण ग्राम समाज की भूमि पर पाया गया था। इसके बाद तत्कालीन एसडीएम द्वारा निर्माण कार्य रुकवा दिया गया था तथा विवाद की स्थिति को देखते हुए धार्मिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगाई गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि 28 मई को पुनः संबंधित स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा विरोध करने पर आसपास के लोगों को धमकी दी गई। शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि पहले छोटे स्तर पर बने धार्मिक स्थल का बीते चार महीनों में तेजी से विस्तार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि निर्माण कार्य के लिए बाहरी आर्थिक सहायता मिल रही है और इसकी जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से ग्राम समाज की भूमि पर हो रहे कथित अवैध निर्माण को तत्काल हटवाने की मांग की है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि प्राप्त शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सहपऊ : भागवत कथा मे किया कंस वध प्रसंग का वर्णन
May 29, 2026
Related Posts
Recent Posts
हसायन : गैस उपभोक्ताओं ने लगाया अवैध
May 29, 2026
हसायन : ग्राम समाज की भूमि पर
May 29, 2026
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने हाथरस को
May 29, 2026
सहपऊ : भागवत कथा मे किया कंस
May 29, 2026
सहपऊ : भागवत कथा में सुनाया भगवान
May 29, 2026
भगवान से प्रेम करने वालों का संसार
May 29, 2026
सहपऊ : चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि
May 29, 2026
Weather
Hathras
8:01 pm,
May 29, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























