Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 मई ।  जिलाधिकारी अतुल वत्स DM ATULVATS द्वारा आवास विकास परिषद क्षेत्र का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं एवं अवस्थापना के माध्यम से कराए जाने वाले विकास कार्यों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा अवस्थापना निधि से आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्र में जलभराव की स्थिति, गलियों, नालों एवं नालियों का लेआउट प्लान के माध्यम से विस्तारपूर्वक अवलोकन किया। खुले नालों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने नालों को शीघ्र कवर कराने तथा उनमें कूड़ा जाने से रोकने के लिए जाली लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही बरसात के मौसम को देखते हुए नालों की नियमित सिल्ट सफाई सुनिश्चित कराने को कहा, जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी ने आवास विकास परिषद आगरा डिवीजन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन लोगों ने प्लॉट आवंटित होने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं कराया है, उन्हें नियमानुसार नोटिस जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि खाली पड़े प्लॉट एवं अधूरे निर्माण स्थल गंदगी एवं बीमारियों का कारण बनते हैं, जिससे आसपास रहने वाले नागरिकों को परेशानी होती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन लोगों को प्लॉट की आवश्यकता नहीं है, वे उसे सरेंडर करें तथा जिन्हें आवश्यकता है, वे निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण कराएं। साथ ही निर्माण संबंधी नियमों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन से प्राप्त अवस्थापना निधि का उपयोग क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने में किया जाए। उन्होंने पार्कों के सौंदर्यीकरण, नियमित साफ-सफाई एवं नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी विकास कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरे किए जाएं। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, उप जिलाधिकारी सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हाथरस सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page