Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 26 मई । हाथरस-अलीगढ़ राजमार्ग पर मंगलवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव बिसाना के पास एक ई-रिक्शा ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक सड़क पर गिर गया। घायल युवक की पहचान हाथरस के मोहल्ला नबीपुर निवासी सुनील कुमार पुत्र बनवारी लाल के रूप में हुई है। सुनील किसी काम से बाइक से आगरा जा रहे थे। सादाबाद क्षेत्र में गांव बिसाना के निकट पहुंचते ही सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। घायल सुनील को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। सिर और शरीर में गंभीर चोटों के कारण उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी, जिसके चलते उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही घायल युवक के परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। सुनील की गंभीर हालत को लेकर परिवार में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाथरस अलीगढ़ मार्ग पर बढ़ते यातायात और तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस इस मामले में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page