हाथरस (मुरसान) 22 मई । कस्बा मुरसान की मोहल्ला किला के निकट खेत के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई है। जिसमें तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट की गई है। महेंद्र सिंह निवासी किला मुरसान का कहना है कि शुक्रवार की सुबह उनके पास के रहने वाले तेजवीर उर्फ गोला खेत पर आकर गाली-गलौज कर रहे थे, विरोध करने पर उन्होंने अपने साथियों को बुला लिया और मारपीट कर दी है। जिसमें उनके तीन बेटा वीरेश, पंकज और उमेश घायल हो गए हैं। तीनों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान पर कराया गया है। एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया है।





















