Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 मई। जिले के हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अडू में शराब के नशे में धुत युवक द्वारा महिला को गाली देने का विरोध करने पर दंपती के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नगला अडू निवासी प्रेमशंकर ने 20 मई को कोतवाली हसायन में दी गई तहरीर में बताया कि 19 मई की रात गांव का ही अतुल शराब के नशे में उसकी पत्नी जुली को गाली देने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ लात-घूसों से मारपीट शुरू कर दी। प्रेमशंकर के अनुसार आरोपी के हाथ में कड़ा था, जिससे उसके चेहरे और शरीर पर चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान उसकी पत्नी जुली भी घायल हो गईं। आरोप है कि आरोपी अतुल ने दंपती को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page