Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 मई। जिले के हसायन क्षेत्र के गांव शंकरपुर में खेत पर बैठे एक युवक को गोली मार दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को गांव के ही एक नामजद युवक और उसके दो अज्ञात साथियों ने अंजाम दिया। घायल युवक की हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। शंकरपुर निवासी अधिवक्ता नेम सिंह यादव ने हसायन थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 21 मई की दोपहर उनका बेटा उपेंद्र कुमार और रंजीत कुमार खेत पर ज्वार रखने गए थे। दोनों खेत किनारे पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। इसी दौरान गांव का अजय कुमार अपने दो अज्ञात साथियों के साथ बाइक पर वहां पहुंचा। आरोप है कि अजय कुमार बाइक से उतरा और उपेंद्र कुमार को तमंचे से गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल उपेंद्र को परिजन तत्काल अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page