
हाथरस 22 मई। कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित तरफरा निवासी एक विवाहिता ने अपने पति, ससुर और ननद पर मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कीर्ति पत्नी योगेश कुमार ने 21 मई को कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि 20 मई की शाम उसके पति योगेश कुमार, ससुर और ननद ने बिना किसी कारण उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि तीनों ने घर के कमरे का दरवाजा बंद कर उसे पीटा, जिससे उसके सिर, गर्दन और पैरों में चोटें आई हैं। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।





















