Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 मई । आगरा रोड स्थित नई का नगला के पास, टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली में संचालित ‘श्रीजी केमिकल्स’ हींग फैक्ट्री में लगी भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में फैक्ट्री के भीतर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

जानकारी के अनुसार, हादसा आज सुबह करीब 4 बजे हुआ। फैक्ट्री से अचानक आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुआं उठता देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने बिना वक्त गंवाए सबसे पहले अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। जब आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया, तो तुरंत इसकी सूचना फैक्ट्री मालिक और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फैक्ट्री मालिक भी आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए। अग्निशमन विभाग (फायर स्टेशन) को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, तुरंत 3 दमकल गाड़ियां घटना स्थल के लिए रवाना की गईं। फायर फाइटर्स ने सुबह से ही मोर्चा संभाला और करीब ढाई घंटे की भारी मशक्कत के बाद सुबह लगभग 7 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही स्थानीय निवासियों और प्रशासन ने राहत की सांस ली। शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है, लेकिन इस हादसे में लाखों रुपये के माल और मशीनरी के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page