Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 मई। राजेन्द्र लोहिया विद्या मंदिर, हाथरस में आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैम्प के दूसरे दिन विद्यार्थियों में उत्साह, ऊर्जा एवं रचनात्मकता का विशेष माहौल देखने को मिला। विद्यालय परिसर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया तथा अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। आज समर कैम्प में खेलकूद, डांस, कराटे, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, बैडमिन्टन, साइंस क्लब एवं कैलीग्राफी जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने नई-नई चीजें सीखते हुए पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। विशेष रूप से कराटे एवं आर्ट एण्ड क्राफ्ट गतिविधियों में बच्चों की प्रतिभा सभी के आकर्षण का केंद्र रही। विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक सोच के लिए प्रेरित किया। समर कैम्प के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं उनकी छिपी प्रतिभाओं को निखारने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। विद्यालय प्रधानाचार्य कपिल भाटिया ने बताया कि आगामी दिनों में भी विद्यार्थियों के लिए अनेक ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे बच्चों को सीखने के साथ-साथ मनोरंजन का अवसर भी प्राप्त हो सके। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page