सिकंदराराऊ 17 मई । क्षेत्र में रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार कोतवाली सिकंद्राराऊ क्षेत्र के अगसोली ग्राम स्थित डंडेश्वरी चौकी के पास एक ईंट भट्ठे के निकट रेत से भरे तेज रफ्तार एवं अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सिकंद्राराऊ के मोहल्ला नोखेल लोटकुआं निवासी अच्छन खान पुत्र मुन्नन खान की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बताया गया है कि अच्छन अपने मित्र आजिम पुत्र यासीन के साथ रिश्तेदारी में गया था। दुर्घटना में आजिम घायल हो गया, जिसका उपचार कराया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हाथरस भिजवाया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद घटना पर मुशीर कुरैशी ने, जो इस समय सऊदी अरब में हज यात्रा पर हैं, गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दूरभाष के माध्यम से शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में जाली नोट मिलने पर आरबीआई
July 2, 2026
रिश्तेदारी में आई युवती को बहला-फुसलाकर ले
July 2, 2026
शादी का झांसा देकर युवती को ले
July 2, 2026
पत्नी और नाबालिग बेटी के अपहरण का
July 2, 2026
वाशिंग मशीन में छिपे जहरीले सांप ने
July 2, 2026
सरसों बेचकर लौट रहे किसान की जेब
July 2, 2026
बीएएमएस में दाखिला दिलाने के नाम पर
July 2, 2026
Weather
Hathras
12:06 am,
Jul 3, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















