सिकंदराराऊ 17 मई । आज भगवान भगवान परशुराम की भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर नजर आई। नगर में निकली भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा ने धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक भव्यता का ऐसा संगम प्रस्तुत किया, जिसने हर किसी का मन मोह लिया। शोभायात्रा से पूर्व नगर स्थित ममता गेस्ट हाउस में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, अतिथियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने भगवान परशुराम जी के आदर्शों पर चलने और समाज में एकता बनाए रखने का आह्वान किया। समारोह में विप्र समाज सहित सर्व समाज के लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। इसके पश्चात भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा पूरे उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ प्रारंभ हुई। आकर्षक झांकियां शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण रहीं। कहीं भगवान परशुराम जी का दिव्य स्वरूप तो कहीं सनातन संस्कृति और धर्म रक्षा के संदेशों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया। डीजे और बैंड-बाजों की धुनों पर युवा उत्साहपूर्वक नृत्य करते नजर आए। भगवा ध्वजों और “जय श्री परशुराम” के उद्घोष से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। नगर के प्रमुख बाजारों और मार्गों से होकर निकली इस शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कई जगह स्वागत मंच बनाकर शीतल पेय और जलपान की व्यवस्था की गई। महिलाओं, युवाओं और बच्चों में भी शोभायात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रशासन और स्वयंसेवकों के सहयोग से यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। इस अवसर पर कमलेश शर्मा, आरती त्रिवेदी, राम नरेश शर्मा, आकाश दीक्षित, देवेंद्र दीक्षित, ऋतिक पंडित, पंकज शर्मा, वीरेश शर्मा, मुकेश शर्मा, किशोर पांडा सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज एवं सर्व समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में जाली नोट मिलने पर आरबीआई
July 2, 2026
रिश्तेदारी में आई युवती को बहला-फुसलाकर ले
July 2, 2026
शादी का झांसा देकर युवती को ले
July 2, 2026
पत्नी और नाबालिग बेटी के अपहरण का
July 2, 2026
वाशिंग मशीन में छिपे जहरीले सांप ने
July 2, 2026
सरसों बेचकर लौट रहे किसान की जेब
July 2, 2026
बीएएमएस में दाखिला दिलाने के नाम पर
July 2, 2026
Weather
Hathras
10:49 pm,
Jul 2, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















