
हाथरस 17 मई । Reliance Jio द्वारा हाथरस शहर के बागला इंटर कॉलेज मार्केट स्थित शुभ डिजिटल जियो ऑफिस पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश का पहला जियो ब्लू स्टोर खोला गया। इस आधुनिक ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन हाथरस सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन अवसर पर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने स्टोर संचालक दिलीप गोयल को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आधुनिक सेवा केंद्र खुलने से जिले के उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर सभी दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने स्टोर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यह पहल हाथरस के डिजिटल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर रिलायंस जियो के जिला हेड पीयूष गोयल ने विधायक को JioFiber तथा JioBharat फोन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जियो ब्लू स्टोर पर कंपनी की लगभग सभी प्रमुख सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही हैं।
पीयूष गोयल ने बताया कि ग्राहक इस स्टोर पर नया मोबाइल कनेक्शन ले सकते हैं, अन्य कंपनियों से अपना नंबर जियो में पोर्ट करा सकते हैं, खोई या खराब हुई सिम को उसी नंबर पर दोबारा प्राप्त कर सकते हैं, नया जियो फाइबर कनेक्शन बुक करा सकते हैं तथा जियो भारत मोबाइल फोन भी खरीद सकते हैं। स्टोर संचालक दिलीप गोयल ने कहा कि अब उपभोक्ताओं को अपनी खराब या खोई हुई जियो सिम के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्हें इसी स्टोर पर तत्काल नई सिम उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही अन्य नेटवर्क की खराब सेवाओं से परेशान ग्राहक बिना किसी शुल्क के अपना मोबाइल नंबर जियो नेटवर्क में स्थानांतरित करा सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान रिलायंस जिओ कंपनी के मैनेजर संजय दास, वरुण मिश्रा, सत्यवीर सिंह, अशोक जी, जितेंद्र जी, इरशाद जी, विशाल जी शामिल थे। इसके अलावा प्रदीप गोयल, शिवांग, शुभ, श्वेता, रूबी, अभिषेक, धीरज, नीरज तथा अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया। जियो ब्लू स्टोर के शुभारंभ से हाथरस सहित आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को अब तेज, सुविधाजनक और भरोसेमंद डिजिटल सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। यह स्टोर न केवल ग्राहकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करेगा, बल्कि डिजिटल इंडिया अभियान को भी मजबूती प्रदान करेगा।



























