Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 मई । थाना हसायन पुलिस क्षेत्र के गांव कानऊ निवासी सचिन कुमार ने अपनी पत्नी कमलेश तथा ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, पत्नी और ससुराल पक्ष पर मारपीट, लूटपाट व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। थाना स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़ित ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया, जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित के अनुसार उसका विवाह 3 मार्च 2014 को वाजिदपुर निवासी कमलेश के साथ हुआ था। दंपति के दो पुत्र—10 वर्षीय दिव्यांश और 6 वर्षीय भव्यांश—हैं। सचिन का आरोप है कि वैवाहिक जीवन के दौरान लगातार विवाद होते रहे और पत्नी अक्सर बिना बताए मायके चली जाती थी। उनका यह भी आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उनकी संपत्ति पत्नी के नाम कराने का दबाव बनाते थे। सचिन कुमार ने बताया कि सितंबर 2025 में विवाद बढ़ने के बाद पहले पुलिस द्वारा शांति भंग की कार्रवाई की गई। इसके बाद 17 सितंबर 2025 को उनकी अनुपस्थिति में पत्नी, उसके भाई-बहन और अन्य लोगों ने घर में प्रवेश कर अलमारी का ताला तोड़ दिया और सोने के आभूषण, 1 लाख 5 हजार रुपये नकद तथा अन्य सामान ले गए। पड़ोसियों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी सामान लेकर चले गए। शाम को जमानत पर घर लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली। पीड़ित का आरोप है कि फोन पर विरोध करने पर आरोपियों ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि संपत्ति विवाद के चलते उनके साथ किसी गंभीर घटना को अंजाम दिया जा सकता है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next News :-हाथरस के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित नील फैक्ट्री में लगी आग, लाखों रुपए के नुकसान की आशंका

For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page