Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 मई । जिरौली निवासी बेरोजगार युवक मुबीन अहमद खान ने चांद बाग निवासी रियाज अहमद खान पर हॉस्टल वार्डन की नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। थाना स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

मुबीन अहमद खान ने बताया कि वह लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है और उसने EMRS Employee Selection Examination में हॉस्टल वार्डन पद के लिए आवेदन किया था। इसी दौरान रियाज अहमद खान एक परिचित के साथ उसके घर आया और स्वयं को संबंधित संस्था का अधिकारी बताते हुए नौकरी लगवाने के एवज में विभागीय खर्च के नाम पर 20 लाख रुपये की मांग की। बेरोजगारी से परेशान होकर मुबीन ने उसकी बातों पर विश्वास कर लिया। पीड़ित के अनुसार 24 नवंबर 2025 को उसने गांव के दुर्गेश से एक लाख रुपये उधार लेकर 99,999 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। अगले दिन वीरपाल सिंह से एक लाख रुपये उधार लेकर एक लाख रुपये और भेजे। इसके बाद वह आठ लाख रुपये नकद लेकर दिल्ली स्थित आरोपी के घर पहुंचा, जहां रियाज ने यह रकम अपनी पत्नी को सौंप दी और परीक्षा में सफलता तथा नियुक्ति पत्र दिलाने का भरोसा दिया। मुबीन ने बताया कि 3 जनवरी 2026 को आरोपी ने शेष 10 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने रिश्तेदारों से उधार लेकर यह राशि भी दे दी। इसके बदले आरोपी ने पांच दिनों के भीतर जॉइनिंग लेटर दिलाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में लगातार टालमटोल करता रहा। जब परीक्षा की उत्तर पुस्तिका में अपेक्षित अंक भी नहीं दिखाई दिए, तब उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। न्यायालय के आदेश पर अब पुलिस ने मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page