सादाबाद 13 मई । मई चौकी क्षेत्र के गांव नगला दुर्जिया में भूमि समतल कराने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आज हुई इस घटना में गोली चलने से चक्की संचालक समेत दो लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित नंदू पुत्र चोब सिंह के अनुसार, तीन दिन पहले खेत की भूमि समतल कराने और ट्रैक्टर चलाने को लेकर गांव के कुछ लोगों से उनका विवाद हुआ था। इसी पुरानी रंजिश के चलते बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे आरोपी पक्ष उनकी आटा चक्की पर पहुंचा। आरोप है कि आरोपियों ने वहां पहुंचते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। जब नंदू ने इसका विरोध किया, तो उन पर फायरिंग कर दी गई। आरोपियों ने नंदू के साथ मारपीट भी की, जिससे उन्हें अंदरूनी चोटें आईं। फायरिंग और शोर-शराबा सुनकर नंदू के चाचा मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे वे भी घायल हो गए। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। भीड़ जुटती देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने घटना का वीडियो होने का दावा किया है और पुलिस को तहरीर सौंपी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक अपराध जेपी सिंह ने बताया कि मारपीट और फायरिंग की घटना हुई है। पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : पीड़ित परिवार को सांत्वना देने
May 13, 2026
सादाबाद : सड़क हादसों में मासूम सहित
May 13, 2026
सादाबाद : मारपीट, फायरिंग में चक्की संचालक
May 13, 2026
सादाबाद : फंसे पर लटका मिला विवाहिता
May 13, 2026
सादाबाद : 100 से अधिक बच्चों को
May 13, 2026
दो माह से मानदेय न मिलने पर
May 13, 2026
देवी जागरण में लाठी-डंडे और धारदार हथियारों
May 13, 2026
Weather
Hathras
10:40 pm,
May 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























