Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 13 मई । आगरा रोड पर बुधवार दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। इन हादसों में बालाजी दर्शन कर लौट रहा एक परिवार और एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से तीन लोगों को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।

पहली घटना में इगलास अलीगढ़ क्षेत्र के दौलताबाद गांव निवासी सोनवीर सिंह अपनी पत्नी आरती और बेटी दिशी के साथ बाइक से बालाजी दर्शन कर लौट रहे थे। आगरा रोड पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सोनवीर का परिवार सड़क पर गिर गया, जिससे आरती और मासूम दिशी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने आरती और दिशी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया। दूसरी घटना में सादाबाद के राजनगर निवासी भूरा पुत्र देवेंद्र सिंह बाइक से जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में भूरा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने उन्हें तुरंत सीएचसी सादाबाद पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। दोनों हादसों के बाद कुछ समय के लिए आगरा रोड पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और अज्ञात वाहनों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page