Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 मई । जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर में मंगलवार देर रात आयोजित देवी जागरण के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर पहुंच गए और हमला कर दिया। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

गांव निवासी पीतमवर सिंह द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, गांव में देवी जागरण का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान आठ नामजद लोग मौके पर पहुंचे और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर हमलावरों को रोका। तब तक कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद पीतमवर सिंह ने हाथरस जंक्शन थाने में आठ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।  थाना प्रभारी ललित कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page