हाथरस (मुरसान) 12 मई । क्षेत्र के गांव बमनई निवासी 23 वर्षीय युवक आकाश का शव सादाबाद-मुरसान रोड स्थित पटा चौराहे के निकट एक खेत में नीम के पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता नेत्रपाल ने बताया कि उनके दो बेटे रमेश और आकाश राजस्थान के कोटपूतली में फेरी लगाकर बर्तन बेचने का काम करते थे। सोमवार दोपहर आकाश बाइक से गांव लौट रहा था। शाम करीब 7 बजे उसकी मां धर्मन्ती देवी से फोन पर बात हुई थी, जिसमें उसने जल्द घर पहुंचने की बात कही थी। लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब 12 बजे गांव से लगभग तीन किलोमीटर दूर पटा चौराहे के पास खेत में उसका शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि आकाश ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं था, जबकि उसके पास से एक लिखा हुआ कागज और नया पेन मिला है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। वहीं शव से करीब 100 मीटर दूर उसकी बाइक सुरक्षित हालत में खड़ी मिली। युवक का सामान भी सही सलामत था। जिस खेत के पास शव मिला, वह गांव के ही एक व्यक्ति के रिश्तेदार का बताया जा रहा है। आकाश की शादी आगामी 23 जून को आगरा के बरहन क्षेत्र के गांव नगला सूरज में तय थी। युवक की मौत की खबर से परिवार के साथ-साथ होने वाली ससुराल पक्ष में भी शोक की लहर दौड़ गई है। मुरसान थानाध्यक्ष अरविन्द सक्सेना का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
शवयात्रा : श्री कुमुद् चंद शर्मा जी (लहरा वाले)
May 12, 2026
Related Posts
Recent Posts
सड़क किनारे खड़ी जेसीबी से टकराई बुलेट,
May 12, 2026
हाथरस के दोना-पत्तल फैक्ट्री में लगी भीषण
May 12, 2026
शवयात्रा : श्री कुमुद् चंद शर्मा जी
May 12, 2026
मुरसान : युवक का शव नीम के
May 12, 2026
हाथरस वासियों को ट्रैफिक से मिलेगी राहत,
May 12, 2026
करंट लगने से 14 वर्षीय किशोर की
May 12, 2026
जेसीआई हाथरस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर,
May 12, 2026
Weather
Hathras
10:40 pm,
May 12, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























