
हाथरस 12 मई । जेसीआई हाथरस द्वारा मंगलवार को मां केला देवी ब्लड बैंक में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जेसीआई सदस्यों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक दायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन जेसीआई हाथरस के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने किया। वहीं संस्था के कोषाध्यक्ष नितिन माहेश्वरी ने सभी रक्तदाताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। रक्तदान शिविर में प्रमुख रूप से अमित खेतान, विकास अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, नितिन माहेश्वरी, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. नितिन मिश्रा और कुशाग्र जोशी सहित अनेक लोगों ने रक्तदान कर सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने समाज के अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन पर जेसीआई हाथरस पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


























