Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 12 मई । क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने बरौस टोल प्लाजा के पास एक डंपर पकड़ा है। मंगलवार दोपहर हुई इस कार्रवाई के दौरान डंपर चालक मौके से फरार हो गया। नायब तहसीलदार की टीम को आगरा अलीगढ़ राजमार्ग स्थित बरौस टोल प्लाजा के निकट अवैध मिट्टी परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना पर टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और संदिग्ध डंपर को रोका। अधिकारियों ने डंपर चालक से खनन और परिवहन से संबंधित वैध कागजात मांगे। चालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और मौका पाकर डंपर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने डंपर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन माफिया बिना सरकारी अनुमति के खुलेआम मिट्टी का खनन कर रहे हैं, जिससे ग्रामीण नाराज हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी से भरे ओवरलोड वाहन सड़कों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई करने और माफियाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page