Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 12 मई । क्षेत्र के ऊंचागांव में राया-सादाबाद मार्ग पर सड़क किनारे खड़े एक टेंपो से बीती रात चोरों ने सेल्फ-स्टार्ट बैटरी चुरा ली। टेंपो मालिक जयप्रकाश गौतम ने मंगलवार सुबह इसकी जानकारी दी। जयप्रकाश गौतम ने बताया कि उन्होंने अपना टेंपो रात में सड़क किनारे खड़ा किया था। सुबह जब उन्होंने टेंपो स्टार्ट करने की कोशिश की, तो वह चालू नहीं हुआ क्योंकि उसमें सेल्फ-स्टार्ट बैटरी नहीं थी। उन्होंने आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की, लेकिन बैटरी का कोई सुराग नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्राम पंचायत प्रधान रनवीर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने इस घटना को निंदनीय बताया और कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके। इस संबंध में चौकी इंचार्ज धीरज कुमार सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि चोरों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page