Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 11 मई। क्षेत्र में आज दोपहर को एक 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। बताया गया है कि मृतक युवक के माता-पिता महाराष्ट्र में मजदूरी करते हैं। घर में केवल उसके बुजुर्ग दादा और छोटा भाई रहते थे। मृतक युवक लगभग 20 दिन पहले ही अपने दादा से मिलने के लिए मुरसान आया था। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मृत्यु की सूचना उसके माता-पिता को दे दी गई है, जो महाराष्ट्र से मुरसान के लिए रवाना हो गए हैं। मृतक युवक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page