Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 मई । सिकंदराराऊ के नगला हरी गांव से बाहर निकलते ही बाइक सवार दो युवकों को गांव के ही तीन लोगों ने रोक लिया। गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों व लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। हमले में एक युवक के बाएं कान में चोट आई है। आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। गौरव निवासी नगला हरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना 10 मई को वह अपने दोस्त धर्मेंद्र निवासी हुसैनपुर के साथ बाइक से नगला हरी से हुसैनपुर जा रहा था। गांव से बाहर निकलते ही गांव के विजय, शशीकांत व सनी निवासी नगला हरी ने बाइक रुकवा ली। आरोप है कि तीनों ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए लात-घूंसों व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में गौरव के बाएं कान में चोट आई है। दोस्त धर्मेंद्र को भी पीटा गया। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद तीनों ने जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद गौरव थाने पहुंचा और पूरी आपबीती बताई। पुलिस ने शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page