Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 मई । सिकंदराराऊ के गांव नगला हरिया में पांच मई की रात बरात के दौरान फोन कर बुलाने के बाद एक युवक की पिटाई कर दी गई। एक घंटे बाद आरोपित लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुस गए और दोबारा हमला कर दिया। करछुली से वार कर युवक का सिर फाड़ दिया। घटना में दो लोग घायल हुए हैं। पीड़ित ने कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया है।
नगला हरिया निवासी रिंकू कुमार ने पुलिस को बताया कि गांव में धुव्र जी की नातिनी की बरात आई थी। दावत खाने सभी रिश्तेदार जुटे थे। रात करीब 10 बजे हरवेंद्र ने उसके भाई अवधेश को फोन कर बुला लिया। आरोप है कि हरवेंद्र, अजीत कुमार व कुलदीप कुमार निवासी नगला हरिया व सोनू निवासी नगला नौकस ने मिलकर अवधेश को बुरी तरह पीटा। जानकारी पर रिंकू बीच-बचाव कर भाई को घर ले आया। तहरीर के मुताबिक इसके एक घंटे बाद रात 11 बजे चारों नामजद आरोपित लाठी-डंडे लेकर घर पर चढ़ आए। आरोपिताें ने अवधेश व रिंकू के बेटे आयुष पर हमला कर दिया। अवधेश के पैर में अंदरूनी चोटें आईं। हरवेंद्र व सोनू ने आयुष के सिर पर बड़ी करछुली से प्रहार किया, जिससे सिर फट गया। आयुष के कान और अंगुली में भी चोटें आई हैं। घटना के समय मौके पर मौजूद संजय निवासी बलजीतपुर और पंकज कुमार निवासी ककराला, निधौलीकलां, एटा ने बीच-बचाव किया। शिकायत पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page