Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 11 मई । क्षेत्र के ग्राम गढ़ उमराव निवासी देव चौधरी ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर अपने गांव और क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। देव चौधरी की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। यह चैंपियनशिप 6 मई से 10 मई 2026 तक चंडीगढ़ की सुखना लेक में आयोजित की गई थी। देव चौधरी, जो सुखबीर सिंह के पुत्र हैं, ने इस प्रतियोगिता में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की टीम का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने विभिन्न नौकायन मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल तीन पदक अपने नाम किए, जिनमें एक स्वर्ण और दो रजत पदक शामिल हैं। देव चौधरी की इस सफलता से उनके परिवार सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने इस अवसर पर मिठाई बांटकर अपनी खुशी व्यक्त की। उनका कहना है कि देव ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि के युवा भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। देव चौधरी की मां मंजू देवी ने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि उनकी मेहनत आज रंग लाई है। वहीं, उनके ताऊ गिरिराज सिंह ने बताया कि देव ने गांव का गौरव बढ़ाया है और अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हैं। इस अवसर पर अजीत चौधरी, अजरूद्दीन फौजी, मदन मोहन, मौसम शर्मा, ओमवीर प्रधान, अवधेश कुमार, मुकेश प्रधान सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने देव चौधरी को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page