Hamara Hathras

Latest News

सासनी 06 मई । सासनी क्षेत्र की सर्व समाज की जनता ने बुधवार को कोतवाली चौराहे पर भगवान श्री परशुराम जी का चौक घोषित करने और वहां उनकी प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी श्री अतुल वत्स (IAS) एवं ओसी कलेक्ट्रेट श्रीमती लवनीत कौर से मुलाकात कर अपनी मांग रखी। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि सासनी कोतवाली चौराहा क्षेत्र का एक मुख्य केंद्र है, जहां जनभावनाओं के अनुरूप भगवान परशुराम जी की प्रतिमा स्थापित करना अत्यंत आवश्यक है। सर्व समाज के लोगों ने मांग की है कि इस चौराहे का नामकरण ‘भगवान परशुराम चौक’ किया जाए और वहां भव्य प्रतिमा लगवाई जाए ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके आदर्शों से प्रेरणा ले सकें। इस अवसर पर मुख्य रूप से विष्णु शर्मा उर्फ बंटी प्रधान (पूर्व प्रधान लूटसान), मनोज श्रोती (पूर्व प्रधान रुहेरी), कान्ता पचौरी (पूर्व प्रधान नहलोई), प्रेम शर्मा (प्रधान भोजगड़ी), और सुशील प्रभाकर (प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख सासनी) मौजूद रहे।

साथ ही संजय शर्मा (भट्ठा वाले), दीपक शर्मा (जिला अध्यक्ष यू.पी. मोटर ट्रांसपोर्ट एसो.), नवजोत शर्मा (शर्मा ट्रांसपोर्ट), नवनीत गौतम (जिला उपाध्यक्ष BJYM), विमल उपाध्याय (प्रधान खोरना), भूप्रकाश उपाध्याय उर्फ नेता जी, बंटी प्रधान (पूर्व प्रधान रघनीया), मोहित बजरंगी, अभिषेक शर्मा उर्फ अभी पंडित, बिट्टू प्रधान, दीपक मुद्गल (पूर्व विस्तारक लोकसभा), एडवोकेट राहुल पाठक, एडवोकेट मुकेश कुमार (पूर्व प्रधान धोरपुर), कुशकेश भारद्वाज, विकास पंडित, हर्षवर्धन, जगदीश शर्मा सहित सासनी क्षेत्र की समस्त जनता उपस्थित रही। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस दिशा में जल्द से जल्द उचित कार्यवाही सुनिश्चित करेगा। अंत में सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page