सादाबाद 05 मई । क्षेत्र में सड़क संपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में विधायक प्रदीप चौधरी ने एक महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा बजट स्वीकृत होने के बाद यह लंबे समय से प्रतीक्षित कार्य शुरू हो सका। विधायक ने विधिवत पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़ते हुए कार्य की शुरुआत कराई। यह सड़क नगला गूलर से नगला बिहारी होते हुए बहेटा संपर्क मार्ग तक बनाई जाएगी। करीब 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क की लंबाई 1400 मीटर निर्धारित की गई है। इस मार्ग का निर्माण कार्य ठेकेदार ममता गौतम की संस्था द्वारा कराया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन जेई सुरेश चौधरी और प्रवीण शर्मा की देखरेख में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के समय संपर्क मार्ग खराब होने से आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ता था, लेकिन अब सड़क निर्माण से उन्हें राहत मिलेगी। विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू भैया ने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता देते हुए सड़क कनेक्टिविटी मजबूत की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के सभी गांवों को बेहतर मार्गों से जोड़ने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन ने किया योग कार्यक्रम का आयोजन
June 22, 2026
Related Posts
Recent Posts
सिकन्द्राराऊ : निबंधन विभाग तेरहवें दिन भी
June 22, 2026
लखनऊ अग्निकांड की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री
June 22, 2026
वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन ने किया योग कार्यक्रम
June 22, 2026
सीएम योगी के हाथरस आगमन से पहले
June 22, 2026
अलीगढ़ रोड क्षेत्र के कई इलाकों में
June 22, 2026
नीट अनियमितताओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन
June 22, 2026
पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में शिकायतों का
June 22, 2026
Weather
Hathras
7:31 pm,
Jun 22, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























