Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 मई । जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने तीन क्षेत्राधिकारियों (सीओ) के कार्यक्षेत्र में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत सीओ सिकंदराराऊ जयेन्द्र नाथ अस्थाना को अब सीओ सादाबाद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जहाँ वे सादाबाद, सहपऊ, चंदपा और मुरसान थानों का पर्यवेक्षण करेंगे। वहीं, हिमांशु माथुर अब सीओ सिकंदराराऊ का पदभार संभालेंगे, जिनके पास सिकंदराराऊ, हाथरस जंक्शन और हसायन थानों का प्रभार होगा। दोनों अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, सादाबाद के सीओ रहे अमित पाठक को क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन नियुक्त किया गया है, जहाँ वे रिक्रूट आरक्षी प्रशिक्षण, साइबर अपराध नियंत्रण और जनपद की यातायात व्यवस्था की कमान संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page