हाथरस 27 अप्रैल । तमनागढ़ी निवासी 55 वर्षीय अनिल कुमार जाटव की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल कुमार जाटव पुत्र श्री कन्हैया लाल जाटव अपने घर से मथुरा में भांजे की शादी समारोह में शामिल होने के लिए कार से जा रहे थे। इसी दौरान मथुरा-बरेली मार्ग हाईवे पर उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पाकर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय मृतक के पैतृक निवास पहुंचे और परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली और परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस दुखद घटना पर उन्होंने गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान प्रेमचंद्र, रघुवीर गौतम, रत्नेश, कैलाश चंद्र डीलर, शिवदत्त, सौरभ सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सादाबाद : गोवध रोकने के लिए प्रधानमंत्री से गुहार
April 27, 2026
सादाबाद : गाय को खूंटे से खोलने पर मारपीट
April 27, 2026
Related Posts
Recent Posts
अम्बेडकर जयंती पर हाथरस शहर में भारी
April 27, 2026
सादाबाद : गोवध रोकने के लिए प्रधानमंत्री
April 27, 2026
सादाबाद : गाय को खूंटे से खोलने
April 27, 2026
सादाबाद : पानी डालकर ठंडे किए जा
April 27, 2026
सादाबाद : हादसों को न्यौता दे रहे
April 27, 2026
श्री भैरवनाथ मंदिर में एकादशी पर हुआ
April 27, 2026
हसायन : गोवंश संरक्षण के लिए कठोर
April 27, 2026
Weather
Hathras
8:34 pm,
Apr 27, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























