Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 अप्रैल । कर्नाटक के तुमकुरु में आयोजित 24वीं राष्ट्रीय जूनियर (अंडर-20) एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता 2026 में हाथरस की प्रतिभाशाली छात्रा कुमारी अंशिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल कर जिले और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 24 से 26 अप्रैल 2026 तक कर्नाटक एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई, जिसमें देशभर के लगभग सभी राज्यों से 2000 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया।

पावना स्कूल हाथरस की छात्रा अंशिया ने 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में हिस्सा लिया और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ने अंशिया की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अंशिया की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page