Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 अप्रैल | मेरा भारत नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत भूतपूर्व सैनिक हॉस्पिटल में आयोजन किया गया इस अवसर पर राजयोग टीचर बी के शांता बहिन ने नशे से होने वाली हानियों से उपस्थित स्टाफ तथा मरीजों को अवगत कराया | राजयोग के अभ्यास के द्वारा नशे की लत से छुटकारा पाया जा सकता है | उन्होने बताया कि संगठन के लाखों विधार्थी नशे से दूर हैं | इस अवसर पर राकेश अग्रवाल ने भी विचार रखे | बी के पूजा बहिन ने सभी उपस्थित जनो को शपथ दिलाई | कर्नल सुखवीर सिंह कोयड, डॉक्टर अरुण कुमार, डॉक्टर सागर शर्मा, सूबेदार मेजर उमेश कुमार, सूबेदार मेजर रामवीर सिंह, हवालदार वेदप्रकाश, हवालदार श्यामबिहारी, विजय पाल एवं समस्त पूर्व सैनिक के अलावा पूजा बहिन, राकेश अग्रवाल अदि उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page