हाथरस 27 अप्रैल | भीषण गर्मी का प्रकोप अपने चरम पर है और 44 डिग्री तापमान में झुलसाती लू के थपेड़े लग रहे हैं। इतना ही नहीं इस भीषण गर्मी से बच्चे क्या बड़े भी परेशान हैं। सुबह 10 बजे से शुरू हुई इस प्याऊ पर नींबू और रूहअफजा का ठंडा शर्बत राहगीरों, रिक्शा चालकों और मजदूरों को पिलाया गया। ग्रुप के अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय ने बताया कि “गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने युवा जोश ग्रुप के इस प्रयास की सराहना की। एक ऑटो चालक संजीव ने कहा, “धूप में गला सूख जाता है। यहाँ ठंडा शर्बत पीकर जान में जान आ गई। भगवान इन बच्चों को खुश रखे।” ऐसे कठिन और संवेदनशील समय में हाथरस में समाज सेवा के लिए समर्पित युवा जोश ग्रुप संस्था एक बार फिर मानवता की मिसाल बनकर सामने आई। चलते राहगीरों की खाली बोतलों को भर-भरकर उन्हें राहत पहुंचाने का काम किया । मानो तपती दोपहर में किसी ने जीवन की ठंडी फुहार दे दी हो। इस सेवा कार्य में संस्था के अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय सहपऊ वाले, रमन गुप्ता भारत कलर लेब, विवेक महाजन शहर अध्यक्ष भाजपा, अनिल गुप्ता, स्वदेश वार्ष्णेय, डॉक्टर इंद्र वार्ष्णेय, तेजस , प्रभाकर ओर शिवंम शर्मा आदि सदस्यों का सहयोग रहा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सादाबाद : गोवध रोकने के लिए प्रधानमंत्री से गुहार
April 27, 2026
सादाबाद : गाय को खूंटे से खोलने पर मारपीट
April 27, 2026
Related Posts
Recent Posts
अम्बेडकर जयंती पर हाथरस शहर में भारी
April 27, 2026
सादाबाद : गोवध रोकने के लिए प्रधानमंत्री
April 27, 2026
सादाबाद : गाय को खूंटे से खोलने
April 27, 2026
सादाबाद : पानी डालकर ठंडे किए जा
April 27, 2026
सादाबाद : हादसों को न्यौता दे रहे
April 27, 2026
श्री भैरवनाथ मंदिर में एकादशी पर हुआ
April 27, 2026
हसायन : गोवंश संरक्षण के लिए कठोर
April 27, 2026
Weather
Hathras
8:34 pm,
Apr 27, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























